संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 16 Nov 2024 11:09 PM IST

loader

Karhal by-election: MP Dimple's taunt, what was there in the weather that Deputy CM's helicopter could not fly

गांव महटौली में सपा की बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव।
– फोटो : गांव महटौली में सपा की बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव।



मैनपुरी। शनिवार को घिरोर क्षेत्र में सभाएं करने पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को घेरा। उन्होंने कहा कि मौसम में ऐसा क्या था कि डिप्टी सीएम का मौसम में ऐसा क्या था जो डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया नहीं उड़ पाया, जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव हेलिकॉप्टर से जनसभा करने आए। उन्होंने झांसी में हुई दुर्घटना की निष्पक्ष रूप से जांच कराने की मांग की।

सपा सांसद महटौली, मधन और गुलाबपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी करहल से समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने नेताजी और करहल क्षेत्र के पुराने संबंधों को याद दिलाया। कहा कि उप चुनाव के परिणाम ही 2027 की दिशा तय करेंगे। जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। किसान डीएपी के लिए परेशान हैं तो वहीं नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान केवल सपा ही कर सकती है। इस दौरान प्रत्याशी तेजप्रताप यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, अरविंद प्रताप यादव, विधायक ऊषा मौर्या आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *