
Karva Chauth 2024:जानिए आपके शहर में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद!
– फोटो : self
विस्तार
ताजनगरी आगरा में अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रविवार को करवा चौथ का निर्जल व्रत रखेंगी। चतुर्थी तिथि रविवार सुबह 6:46 बजे से सोमवार सुबह 4:16 बजे तक है। करवा चौथ पर 72 साल बाद दुर्लभ योग बन रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि व्रत और पूजा से न सिर्फ पति की लंबी आयु होगी, बल्कि उनके किस्मत के बंद दरवाजे भी खुलेंगे। बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह शुक्र की राशि तुला में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। शनि अपनी राशि कुंभ में बैठकर शश योग बना रहे हैं। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। ये सभी योग पति के भाग्योदय का कारक बनेंगे।
