मोहनपुरा। जनपद के कई क्षेत्रों में बोई गई मटर की फसल पर बुवाई के तीन-चार सप्ताह बाद फली छेदक इल्ली का प्रकोप दिखने लगा है। मोहनपुरा क्षेत्र के अफजलपुर, रामपुर, कांतौर आदि गांवों में यह इल्ली नई पत्तियों व कोमल शाखाओं को नुकसान पहुंचा रही है जो आगे चलकर फूल व फलियों को भी प्रभावित कर सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. रितेश कुमार के अनुसार, धारीदार शरीर वाली फली छेदक इल्ली (हेलिकोवर्पा आर्मीजेरा) हरे, भूरे या पीले रंग की होती है। इसके शरीर पर धारियां होती हैं। शुरुआती अवस्था में यह नई पत्तियों और शाखाओं को नुकसान पहुंचाती है। बाद में फूलों व फलियों पर असर दिखता है।

किसानों को सप्ताह में कम से कम दो बार खेत देखकर बड़ी इल्लियों को हाथ से नष्ट करना चाहिए। प्रति एकड़ दो फेरोमोन ट्रैप व आठ-दस टी आकार के बर्ड पर्च लगाने चाहिए।

छोटी इल्लियों पर अजाडिरेक्टिन 1500 पीपीएम, बीटी, एचएएनपीवी या पांच प्रतिशत नीम गिरी अर्क (एनएसकेई) का शाम को छिड़काव उपयोगी हो सकता है। तेज प्रकोप में विशेषज्ञ सलाह व स्वीकृत लेबल निर्देशों के अनुसार दवा लें।

————————

पाले से बचाने के लिए करें हल्की सिंचाई

डॉ. कुमार ने बताया कि ओस व गिरते तापमान से पाले की आशंका बनती है। लंबी नमी से फफूंदजनित रोग बढ़ सकते हैं और पाले से कोमल हिस्से व फूल-फलियों का विकास प्रभावित हो सकता है। पाले की आशंका में हल्की सिंचाई करें, जलभराव से बचें, छोटे क्षेत्र में उपयुक्त कवर डालें और प्रभावित पौधों पर तुरंत उर्वरक या कीटनाशक न डालें।

————————–

इन बातों का रखें ध्यान

– सप्ताह में कम से कम दो बार फसल का निरीक्षण करें।

– बड़ी इल्लियों को हाथ से चुनकर नष्ट करें।

– फेरोमोन ट्रैप और बर्ड पैच का उपयोग करें।

– पाले की आशंका में हल्की सिंचाई करें।

– बिना पुष्टि के एक साथ दो कीटनाशक न मिलाएं।

– एक ही समूह के कीटनाशकों का बार-बार प्रयोग न करें।

– मटर में उपयोग के लिए पंजीकृत दवा और लेबल निर्देशों की पुष्टि अवश्य करें।

फोटो 36 - अफजलपुर गांव में मटर में लगे कीटों को देखता किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 36 – अफजलपुर गांव में मटर में लगे कीटों को देखता किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 36 - अफजलपुर गांव में मटर में लगे कीटों को देखता किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 36 – अफजलपुर गांव में मटर में लगे कीटों को देखता किसान। स्रोत : संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें