{“_id”:”672bd1b48aea8d3f61020eba”,”slug”:”kasganj-news-accident-girl-died-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123391-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अंडरपास के निकट खेल रही बच्ची के ऊपर गिरी ईंटें, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में गांव नींवरी पर रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास के पास खेल रही बच्ची के ऊपर ईंटें गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गांव नींवरी के निकट रेलवे द्वारा अंडरपास बनाया जा रहा है। अंडरपास गेट नंबर 246 पर बुधवार की शाम को करीब सात बजे मिक्सर प्लांट मशीन से मसाला बनाया जा रहा था। इसी दौरान यहां अंशिका (10) पुत्री कुंवर वीर निवासी नींवरी खेलते हुए आ गई। इस बच्ची के ऊपर अचानक ही ईंटें गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह भी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन आनन फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
