कासगंज/सोरोंजी। समाजवादी युवजन सभा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को तीर्थनगरी से दो दिवसीय पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें 2027 में सपा की सरकार बनने का भी संदेश दिया। साइकिल यात्रा को मुख्य अतिथि सपा सांसद देवेश शाक्य, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद, राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने साइकिल चला कर यात्रा की शुरुआत की। साइकिल रैली का नेतृत्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव ने किया। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद ने कहा कि सपा युवजन सभा की जन जागरण साइकिल यात्रा गरीबों मजलूमों की आवाज है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी, गांव-गांव तक यह संदेश साइकिल यात्रा से पहुंचाया जा रहा है। साइकिल यात्रा में युवा हाथों में सपा का झंडा और पार्टी के स्लोगन लिखी पटि्टयां लेकर साईकिल, बाइक आदि पर सवार होकर चल रहे थे। आंबेडकर पार्क में बाबा साहब के चित्र पर माला पहनाकर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, प्रवेंद्र राणा, प्रदेश सचिव राकेश लोधी, विनय कुशवाह, आशीष यादव, प्रधान मनोज यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *