संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:35 AM IST

किशन कुमार यादव
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a1ca2a72437f140a70bd9e7″,”slug”:”kishan-selected-for-bcci-centre-of-excellence-agra-news-c-365-1-sagr1044-108169-2026-06-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किशन का चयन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:35 AM IST

किशन कुमार यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा कैंट से शिक्षा पूरी करने वाले किशन कुमार यादव का चयन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुआ है। वह 11 वर्षों से आगरा में क्रिकेट कोच परवेंदर यादव से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस समय वह गुजरात के नाडियाड में 7 जून तक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप का हिस्सा हैं। किशन ने अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर पुडुचेरी राज्य क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में पुडुचेरी की अंडर-23 टीम के नियमित सदस्य हैं। तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट, अंडर-23 प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश के खिलाफ छह विकेट झटककर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किया। कोच परवेन्द्र यादव ने बताया कि किशन ने लगातार अभ्यास किया और हर चुनौती का धैर्य के साथ सामना किया, यह चयन इसी का परिणाम है।