Tiger footprints found again in the fields of Boudhia-Colva

दिखे पगमार्क। स्रोत: वन विभाग

मझगईं। कोल्वा फार्म और आसपास के गांवों में पिछले तीन माह से चार बाघों की चहलकदमी बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह बौधिया और कोल्वा के खेतों में फिर बाघ के ताजा पैरों के निशान मिलने से किसानों और गन्ना छील रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई।


ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ अब तक करीब छह मवेशियों का शिकार कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए वे जान जोखिम में डालकर गन्ने की छिलाई कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से बाघों को पकड़ने या क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पैरों के निशान की पुष्टि की। इसके बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि कोल्वा फार्म में जंगल किनारे खेतों में बाघों की मौजूदगी की सूचना पर वन टीम भेजी गई है। टीम लगातार गश्त कर रही है और अपनी निगरानी में किसानों का गन्ना निकलवा रही है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।



Source link