नगर पंचायत पाली में तैनात एक संविदा सफाईकर्मी ने शनिवार रात करीब दस बजे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वह अविवाहित था और अकेला रहता था।
खबर वहीं जो सत्य हो©
नगर पंचायत पाली में तैनात एक संविदा सफाईकर्मी ने शनिवार रात करीब दस बजे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वह अविवाहित था और अकेला रहता था।
वार्ड 2 कुरयाना निवासी 45 वर्षीय गौतम वाल्मीकि पुत्र स्व. गोरेलाल रात करीब 10 बजे अपने मकान के मुख्य दरवाजे की चौखट पर रस्सी के सहारे फंदा लगा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट को बुलाया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।