ललितपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ग्रांड सिद्धि होटल में राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों और कृषि उद्यमियों को करीब 20 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत और वितरित किए गए। लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड और किसान साथी योजना के तहत ऋण दिए गए। डेयरी, मत्स्य पालन, आटा चक्की और दाल मिल जैसे व्यवसायों के लिए भी आर्थिक मदद दी गई।
बैंक के महाप्रबंधक जयशंकर प्रसाद ने किसानों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सलील कुमार अरकवानी ने कृषि विकास में बैंकों और नाबार्ड की भूमिका बताई। झांसी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दे रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने किया। इस दौरान बैंक अधिकारी-कर्मचारी, किसान और कृषि उद्यमी मौजूद रहे।