{“_id”:”6b05ef01743396ea5503bad3″,”slug”:”38th-sawamani-havanotsav-at-dodaghat-balaji-dham-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-167364-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lalitpur News: डोडाघाट बालाजी धाम में 38वां सवामनी हवनोत्सव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोहल्ला डोडाघाट स्थित बालाजी मंदिर – संवाद
ललितपुर। डोडाघाट स्थित जुगलकिशोर जी महाराज बालाजी धाम हवलदार मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री 1008 बालाजी सरकार का 38वां सवामनी हवनोत्सव संपन्न हुआ। श्री बालाजी मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन व प्रसाद ग्रहण किया तथा मनोकामना पूर्ण होने पर सवामनी प्रसाद अर्पित किया।
यज्ञाचार्य कृष्णकांत त्यागी शास्त्री के निर्देशन में यजमानों ने आहुतियां दीं और समापन पर देव प्रतिमाओं की आरती हुई। ग्वालियर से आए राजू महाराज ने भक्ति संदेश दिया, जबकि श्री मानस संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। रुपेश शर्मा ने मंदिर की प्रतिमाओं का शृंगार किया।
आयोजन में जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन, कौशल किशोर शर्मा, आलोक राणा, सिद्धार्थ भार्गव, आशीष गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, प्रियदर्शी शेखर व प्रवीण शेखर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
