Leopard terror in Moradabad, dreaded leopard has moved closer city is continuously attacking

पाकबड़ा के गिदाैड़ा गांव में जंगल में लगाया गया पिंजरा
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुरादाबाद शहर के आसपास कई तेंदुए देखे जाने से दहशत बढ़ गई है। तेंदुए लगातार पशुओं पर हमला कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह में तेंदुए कुत्ता, गाय और नीलगाय को अपना निवाला बना चुके हैं। लोगों का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा तेंदुए पाकबड़ा और नया मुरादाबाद क्षेत्र में घूम रहे हैं।

Trending Videos

हालांकि, वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बीते कुछ सालों से शहर की सीमा के पास तेंदुओं का आना बढ़ गया है। हालांकि, इससे पहले तेंदुए भटककर आते थे और कुछ दिन वापस जंगल लाैट जाते थे, लेकिन इस बार तेंदुए कस्बों के साथ शहरी आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं।

इस साल तेंदुए लगातार शहरी और कस्बाई आबादी में घुसकर हमला कर रहे हैं। तेंदुए नया मुरादाबाद के साथ ही पाकबड़ा के आसपास आधा दर्जन गांवों में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक कई जानवरों को भी तेंदुए अपना निवाला बना चुके हैं।

उधर क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी रमेश चंद्र का कहना है कि तेंदुए की संख्या भी बढ़ गई है। शेर से बचने के लिए जंगल छोड़कर तेंदुए खेतों में आ रहे हैं। यहां पर तेंदुए को आसानी से शिकार मिल जाता है।  जहां तेंदुआ देखा जा रहा है, वहां पर वन विभाग की ओर से पिंजरा लगवाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *