मैनपुरी के करहल में वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार सुबह एक टैंकर से केमिकल सड़क पर फैल गया।  सड़क चिकनी होने की वजह से कई बाइक सवार फिसल कर घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने सड़क की धुलाई की, तब यातायात सामान्य हो सका।


सुबह करीब 10 बजे वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास इटावा से मैनपुरी की ओर जा रहे एक केमिकल के टैंकर से केमिकल सड़क पर काफी दूर तक फैल गया। इसके चिकने केमिकल के ऊपर से गुजरने वाले बाइक सवार एक-एक कर गिरने लगे। बाइकों को इस तरह फिसलता देख राहगीर रुक गए। 

स्थानीय पुलिस की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, सड़क को पानी से धोया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *