कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में रविवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर खाना बना रही बच्ची चीखते हुए बाहर भागी। देखते ही देखते आग ऊपर बने छप्पर तक पहुंच गई और घर में रखा अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने सिलिंडर को घर से निकालकर पानी भरे खेत में फेंका, लेकिन तब तक आग छप्पर में फैल चुकी थी।

ग्राम लौना निवासी रामलता की बच्ची अनुष्का रविवार शाम गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग देखकर अनुष्का चीखते हुए मौके से भागकर बाहर आ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दी। इस बीच आग की लपटें ऊपर बने छप्पर तक पहुंच गईं।

ग्रामीणों ने किसी तरह जलते सिलिंडर को घर से निकालकर सामने पानी भरे खेत में फेंक दिया, लेकिन छप्पर में आग लगने के बाद लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल भूसा, दो बोरी आटा, खाने-पीने का सामान और अन्य गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल की गाड़ी पहुंचने तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *