पनकी मंदिर के पास रविवार रात तेज रफ्तार लोडर बाइक सवार आवास विकास निवासी अरविंद कटियार (48) को टक्कर मारकर रौंदता हुआ भाग निकला। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह मूलरूप से कानपुर देहात के भोगनीपुर के बटेरी कला के रहने वाले थे।




अरविंद फैक्टि्रयों में मशीनों की मरम्मत का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता, बच्चे साक्षी और अंश हैं। उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त लेखपाल सुरेंद्र के अनुसार अरविंद किसी काम से बाइक से गांव गए थे। वहां से रविवार रात लौटते समय वह जैसे ही पनकी मंदिर के गेट नंबर चार के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इस दौरान राहगीरों के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से चालक ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने जब तक भाग रहे लोडर को ओवरटेक किया तब तक चालक भाग निकला। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार परिजन को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। लोडर कब्जे में है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *