एटा के मलावन में पुराने मकान का लिंटगर गिर गया। उसमें दबने से वृद्ध की मौत हो गई, वहीं जीजा-साले घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Linter of house fell in Malavan Etah old man died due to getting buried under debris

मलावन में मकान का लिंटर गिरा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर उर्फ तुर्कीपुरा में पुराना मकान का लिंटर गिर गया। लिंटर के मलबे में दबने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं हादसे में जीजा और साले घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मलबे में दबे साले और जीजा को बाहर निकालकर तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Trending Videos

मलावन थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर उर्फ तुर्कीपुरा के रहने वाले बालाराम का मकान काफी पुराना है। बताया गया है कि इस मकान कि लिंटर अचानक गिर गया। लिंटर के मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं उनका बेटा सुखराम और बेटा का साला गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया है कि गोतम अपनी बहन के घर आया हुआ था। वो मैनपुरी जिले के ओछा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का रहने वाला है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *