रायबरेली में कुछ युवाओं का तलवार और कुल्हाड़ी का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66dfd1429862a82c8802d558″,”slug”:”raebareli-making-of-reels-with-sword-and-axe-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Raebareli: तलवार व कुल्हाड़ी लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वायरल हो रही रील के दृश्य।
– फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के युवाओं में रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक तलवार और कुल्हाड़ी लेकर प्रदर्शन करते हुए रील बना रहे हैं।
वायरल वीडियो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा होने का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।
कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई। युवाओं ने लकड़ी की तलवार व कुल्हाड़ी ले रखी थी फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।