
एनडीए में सीटों का बंटवारा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad3a5bdac6050e74809b47c”,”slug”:”up-nda-begins-seat-bargaining-ahead-of-elections-op-rajbhar-wants-his-own-candidates-for-these-seats-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: चुनाव से पहले एनडीए में सीटों का मोलभाव शुरू, इन सीटों अपना प्रत्याशी चाहते हैं ओपी राजभर; जानिए रणनीति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एनडीए में सीटों का बंटवारा।
– फोटो : अमर उजाला।
विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भाजपा के सामने 33 सीटों का प्रस्ताव रखा है। पार्टी की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को इन सीटों की सूची सौंपी गई है। इसमें भाजपा के कब्जे वाली नौ और निषाद पार्टी की दो सीटें भी शामिल हैं। वाराणसी की शिवपुर सीट पर दावेदारी ने खास ध्यान खींचा है। यहां से प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर सूची सौंपी है। वहीं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को सूची दी। राजग में सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली आगामी बैठकों में पार्टी इसी आधार पर अपना पक्ष रखेगी। उधर शिवपुर सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर को मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें करीब 27 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी पार्टी ने इस सीट को अपनी मांग में शामिल किया है।
पिछली बार से 16 सीटें ज्यादा मांगीं
पिछले विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन के साथ रहते हुए सुभासपा ने अपने चुनाव चिह्न पर 17 प्रत्याशी उतारे थे। इनमें छह जीते थे। आजमगढ़ की मेहनगर सीट पर सपा ने सुभासपा के प्रत्याशी को अपना चुनाव चिह्न दिया था। इस बार पार्टी 33 सीटें मांग रही है, जो पिछली बार से 16 अधिक हैं।