Emphasis on reducing farming costs through nano-fertilizers

फोटो- 28 किसानों को जानकारी देते अधिकारी। संवाद

उरई। रबी की फसलों की बोआई के बीच किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एट स्थित एमजी मैरिज हॉल में विश्व खाद्य दिवस पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इफको की ओर से आयोजित गोष्ठी में नैनो उर्वरकों, जलविलेय उर्वरकों और सागरिका तरल उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी गई। गोष्ठी में जिले के करीब 500 से 600 किसानों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ केके सिंह ने किसानों को नैनो उर्वरकों, जलविलेय उर्वरकों और सागरिका तरल जैसे उत्पादों की उपयोगिता के बारे में बताया। संयुक्त कृषि निदेशक, झांसी मंडल वीवी द्विवेदी ने एकीकृत पोषण प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक खेती में नवाचारों को अपनाना जरूरी है।

कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) विस्टर जोशी ने किसानों को गेहूं और मटर की खेती की तकनीकी जानकारी दी। इफको के वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन) एससी शुक्ला और झांसी क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ और प्रयोग की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी गगनदीप, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शिव कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ प्रिया यादव, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक तथा इफको के आरजीबी सुभाष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इफको के जिला क्षेत्र प्रतिनिधि शुभम मिश्रा ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *