http://www.a2znewsup.com
पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

(उरई जालौन)उरई: आज मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने और मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील उरई में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपदवासियों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम शामिल न होने पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि आज और 24 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन भरने में सहायता भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचे। कैम्पों में बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में असुविधा न हो।
जिलाधिकारी समीर ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *