Five samples were collected and sent to the laboratory.

फोटो- 22 मार्ट से खाद्य सामग्री के नमूने लेती टीम।

उरई।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टू आटा, किशमिश और मूंगफली दाना के पांच नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने छापेमारी के लिए टीमों का गठन किया। टीम ने राजमार्ग स्थित पटेल नगर में ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से कुट्टू आटा के दो, किशमिश और मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया गया। इसके बाद गांधी नगर, राठ रोड स्थित एयर प्लाजा रिटेल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के विशाल मेगा मार्ट से किशमिश का एक नमूना संग्रहित किया गया।

वहीं, सुशील नगर स्थित अरोहना एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुल छह निरीक्षण किए गए और पांच नमूने लेकर जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार और अनिल कुमार कटियार शामिल रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *