{“_id”:”6af08a84a7a36f0ca70a65b2″,”slug”:”jewellery-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-orai-news-c-224-1-ori1005-152295-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 22 चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
कालपी। दीपावली के त्योहार पर पुलिस सुरक्षा के दावों के बीच चोरों ने मोहल्ला मिर्जामंडी में एक सूने मकान को निशाना बना लिया। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालकिन के आगरा में होने के कारण घर बंद था। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर मोहल्ले में हलचल मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मोहल्ला मिर्जामंडी निवासी नफीसा पुत्री मरियम वर्तमान में आगरा में रहती हैं। कालपी स्थित उनका मकान बंद था। सात नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर नफीसा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दीपावली के त्योहार पर बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के साथ ही आवासीय इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। त्योहार के दौरान सूने मकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता जरूरी है। चोरी की इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

