तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर दूसरी तरफ जा गिरी। इसके बाद कार में आग लग जाने से हरियाणा के हिसार जिले के राखी गढ़ी और मोठ गढ़ी के दो सगे भाइयों समेत छह दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
2 of 6
धू-धू कर जलती कार।
– फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना सोमवार तड़के चार बजकर 50 मिनट पर पुलिस को मिली। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनियंत्रित कार बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराई और दूसरी साइड जाकर पलट गई।
3 of 6
कार का हुआ ये हाल।
– फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एफएसएल टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है।
4 of 6
कार में से शवों को निकलवाती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
दिवाली मनाई, परिजनों को बिना बताए हरिद्वार के लिए निकले
दोस्तों ने पहले अपने-अपने घरों पर दिवाली मनाई। इसके बाद वे बिना बताए कैब बुक कर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकल पड़े। अनियंत्रित कार तितावी थाना क्षेत्र में पहुंचते ही डिवाइडर से टकराकर पलट गई और आग लग गई।
5 of 6
हाईवे पर हादसा।
– फोटो : अमर उजाला
युवा हैं सभी मृतक
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतक युवा हैं और उनकी उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वहीं शव जलकर कोयला बन चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।