
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad2f62436cc3c2bd002099d”,”slug”:”etawah-robbery-suspect-arrested-following-an-encounter-sustained-gunshot-wound-to-the-leg-admitted-to-hospital-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा: मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती, ये सामान बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala
इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के रम्पुरा निवासी अनुज शाक्य (32) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 16 और 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि थाना भरथना पुलिस गंगौरा की ओर जाने वाले रास्ते के आगे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इटावा की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।