= पत्नी के घर छोड़कर जाने से था परेशान, रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

उरई। गुजरात में पानीपुरी का कारोबार करने वाले युवक की शुक्रवार शाम ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह त्योहार मनाने के लिए अपने गांव लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो बैग से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ निवासी मनोज कुमार (35) गुजरात में रहकर पानीपुरी का कारोबार करता था। वहीं उसने शादी भी कर ली थी। करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह परेशान था। शुक्रवार को वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी के एसआई ईश्वरदीन साहू ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को जानकारी मिलने पर कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)



Source link