{“_id”:”6aef75bee65e37d0220b0144″,”slug”:”the-floodwaters-have-receded-sir-please-get-a-small-bridge-built-lucknow-news-c-13-lko1070-2001299-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बाढ़ का पानी उतर गया साहब, पुलिया बनवा दीजिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बख्शी का तालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी
लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बाढ़ प्रभावित लासा और अकड़रिया गांव के ग्रामीणों ने डीएम विशाख जी से इटौंजा-माल रोड पर पुलिया बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि साहब, आपने वादा किया था। अब पुलिया बनवा दीजिए, इससे बाढ़ प्रभावित कई गांवों को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों के मुताबिक, मौजूदा पुलिया से पानी की निकासी धीमी होती है। इससे लासा के आसपास जलभराव बना रहता है और रबी की फसल की बुवाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने हरिजन बस्ती का खराब रास्ता बनवाने की शिकायत भी सीडीओ के सामने रखी। इस पर सीडीओ ने बीडीओ पूजा पांडेय को जांच सौंपी। शिवपुरी गांव में अमृत सरोवर निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी डीएम के सामने उठाया गया।
राजधानी की पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 312 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 56 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम नबख्शी का तालाब में 33 मामलों का निस्तारण किया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निपटाने और शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
वहीं, सरोजनीनगर तहसील में समाधान दिवस के दौरान कई अधिकारी नदारद रहे और फरियादियों की संख्या भी कम रही। एसडीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमौसी गांव की शीतला देवी सेवा समिति परिसर पर अवैध कब्जे और बंथरा के सरैया गांव में सरकारी जमीन पर निर्माण की शिकायतें आईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, मोहनलालगंज में एसडीएम आकाश सिंह के हस्तक्षेप से 70 वर्षीय गंगाराम की आठ महीने से बंद वृद्धावस्था पेंशन दिवाली से पहले बहाल हो गई।

