Orai Female sub inspector molested on MEMU train train remained halted for half an hour

मेमू पसेंजर ट्रेन (सांकेतिक)
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में झांसी से कानपुर जा रही 64607 मेमू पैसेंजर ट्रेन में महिला दरोगा से छेड़छाड़ की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना एरच रोड रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। सूचना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, उरई स्टेशन पर पहुंची जीआरपी को महिला दरोगा नहीं मिली। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत सामने नहीं आई है।



बताया गया कि आगरा में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर झांसी से कानपुर की ओर यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन में सीट को लेकर कुछ यात्रियों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद महिला दरोगा से छेड़छाड़ की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलने पर उरई स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मेमू ट्रेन में पहुंची, लेकिन वहां महिला सब इंस्पेक्टर नहीं मिलीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें