Etawah shines in divisional athletics, achieves success across three categories

फोटो 06::मंडल स्तर की प्रतियोगिता में विजेता ​​खिलाड़ियों के साथ खड़े ​शिक्षक। स्रोत-आयोजक

इटावा। कानपुर देहात के माती में आयोजित 37वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इटावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग में दूसरा, 14 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग में तीसरा और समग्र चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


प्रतियोगिता में मोनिका गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर रहीं। पीयूष कुमार ने 800 मीटर दौड़ में पहला, 1500 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंजलि ने ऊंची कूद में प्रथम और लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, जान्सन ने 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिवा गुप्ता ने भी ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल कर इटावा की सफलता में योगदान दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशिक्षकों और खेल विभाग से जुड़े लोगों में उत्साह रहा। टीम के साथ जगदीश चंद्र गौतम, बालिका वर्ग की प्रबंधक तन्वी गुप्ता, विमल कुमार, राणा यादव, मनोज कुमार, हिंदलाल मौर्य, गिरीश यादव, धर्मेंद्र यादव, लालू यादव और हिमांशु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें