उरई। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को छिरिया सलेमपुर पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय तक बहिष्कार जारी रहेगा।
प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा, प्रतिमाह 21 हजार रुपये मानदेय और परिवार को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शामिल है। अन्य मांगों में 26 हजार संगिनी मानदेय, लंबित भुगतान का समयबद्ध निस्तारण, आवास-शौचालय, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 5 जी मोबाइल व अनलिमिटेड डाटा, 30 दिन का पूरा भुगतान, एनसीडी भुगतान और प्रोत्साहन राशि दोगुनी करना शामिल है। ज्ञापन के दौरान गायत्री, अमरावती, शशि, भारत कुमारी, अनिता, पूजा, सर्वेश, पार्वती, पूनम पाल, रिंकी, आरती, आशा, रेशमा, नीलम, कुंती, राजेश्वरी, दीपा देवी, जीवन ज्योति, नीता, प्रीति, शबाना, उर्मिला आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। (संवाद)
