UP: Weather fluctuations have ended in the state, with no warning of any rain.

यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव अब थमता नजर आ रहा है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के कारण तापमान करीब दो डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन का मौसम सुहाना रहेगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। शनिवार को प्रयागराज 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *