– अन्ना जानवर को बचाने के दौरान झांसी-खजुराहो हाईवे पर 18 अगस्त को हुआ था हादसा, छोटे भाई की पहले हो चुकी मौत

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 18 अगस्त को झांसी-खजुराहो हाईवे पर अन्ना जानवर को बचाने के दौरान कार पलटने से घायल सागर राय (26) ने शुक्रवार को उपचार के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में शराब कारोबारी राजकुमार राय के छोटे बेटे की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि दूसरे बेटे ने आज दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए दो लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। सागर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सीपरी बाजार के रस बहार कॉलाेनी निवासी शराब कारोबारी राजकुमार राय की बेटी शीतल पति करन के साथ राखी मनाने आई थी। 18 अगस्त रविवार रात राजकुमार का छोटा बेटा ऋषि अपने बड़े भाई सागर, जीजा करन, चचेरे भाई कपिल और पवन को लग्जरी कार से लेकर ओरछा गया था। ओरछा घूमने के बाद रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। भगवंतपुरा से दिगारा के बीच सड़क पर आए अन्ना जानवर को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी। कार की छत का कांच टूट जाने से सभी लोग बाहर जा गिरे।

सिर में गहरी चोट आने से ऋषि की मौके पर मौत हो गई जबकि सागर समेत अन्य को मेदांता असपताल में भर्ती कराया गया था। सागर की छाती, सिर में गहरी चोट थी। किडनी में भी संक्रमण हो गया था। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका शव झांसी लाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें