{“_id”:”671a94c4a632495aae0c16c4″,”slug”:”lock-put-on-sdo-office-for-not-paying-rent-orai-news-c-224-1-ori1005-121423-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: किराया न देने पर एसडीओ दफ्तर पर डाला ताला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई/कदौरा। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कदौरा में एक नया मामला सामने आया है, जहां किराया न देने से नाराज मकान मालिक ने बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय पर ताला लगा दिया। इससे विभाग का कामकाज ठप हो गया है। जिससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन साल पहले बिजली विभाग ने मुहम्मद असद से उसका घर किराये पर लेकर उपखंड कार्यालय खोला था, जहां बिल जमा, बिल सुधार, और अन्य कार्य किए जाते थे। विभाग ने इस भवन को 3,700 रुपये प्रतिमाह की दर से किराए पर लिया था।
हालांकि, 2021 से विभाग ने किराया देना बंद कर दिया, जिससे मकान मालिक की बकाया राशि एक लाख रुपये से भी अधिक हो गई है। मकान मालिक ने कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आखिरकार, मकान मालिक ने गुरुवार की सुबह भवन पर ताला लगा दिया, जिससे कार्यालय के सभी काम ठप हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो बिल जमा करने के लिए आए थे।
मुहम्मद असद ने बताया कि विभाग ने पिछले तीन सालों से एक भी पाई नहीं दी है, जबकि विभाग बकायेदारों के कनेक्शन काटने में देर नहीं करता। अब विभाग खुद अपने बकाये के चलते कार्यालय का कार्य नहीं कर पा रहा है।
इस मामले पर एसडीओ राजेश पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है और उच्चाधिकारियों से बात कर मकान मालिक को जल्द ही किराए की पूरी राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा।स
