Lok Sabha Election Pakistan hand over PoK to india Ramdas Athawale warned

रामदास अठावले
– फोटो : amar ujala

विस्तार


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम में सत्ता में लौटे तो पाक अधिकृत कश्मीर यानी की पीओके हमारा होगा। पाकिस्तान खुद पीओके हमारे हवाल कर दें, अन्यथा उसके लिए हमें जंग भी करनी पड़ेगी। वहां के लोग खुद पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाह रहे हैं। भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि पाकिस्तान को चुपचाप पाक अधिकृत कश्मीर को हमारे हवाले कर देना चाहिए। 

बुधवार को केंद्रीय मंत्री अठावले ने मलदहिया स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राजा भैया का बैकग्राउंड पूरा प्रदेश जानता है। कुछ गुंडे लोगों को भी वोट मिलता है। यह लोगों को डराकर गुमराह कर वोट लेते हैं। ऐसे कई लोग चुनकर भी आते हैं। वोट लेने से कोई राजा नहीं बनता है। नाम का राजा हो सकता है। अनुप्रिया पटेल ने जो बोला है, सत्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *