Loksabha Election 2024: Former CM's son and many former MP and MLA join BJP.

भाजपा में शामिल हुए अलग-अलग दलों के नेता।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


चुनावी मौसम में दल बदलने की होड़ मची है। इसी कड़ी में शनिवार को सपा, बसपा व कांग्रेस समेत कई दलों व संगठन के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह (मुरादाबाद) और पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे अजय यादव के हैं। इनके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार कटाई (आजमगढ़), सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया (इटावा) ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नये सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे डॉ. केसी पाण्डेय (गोरखपुर), पूर्व मंत्री साधना मिश्रा (बरेली), पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय (बसपा), पूर्व विधायक रमेश कुमार कुशवाहा (ललितपुर), बसपा के पूर्व विधायक वासुदेव सिंह बाबा (बुलंदशहर) समेत 36 लोग भाजपा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए काम करने का आह्लान किया। इस मौके पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

इन लोगों ने भी ली सदस्यता

सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभु दयाल दोहरे, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आदित्य शुक्ल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सीएस धनगर, जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित किसान पार्टी श्याम सुंदर दास चौरसिया समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ली।

सपा विधायक की पत्नी व बहन भी भाजपा में

बदायूं के बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू की पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सुषमा मौर्य बदायूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष तो मधु चंद्रा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बता दें कि पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले सपा विधायकों में आशुतोष मौर्य का भी नाम उछला था। अब उनकी पत्नी व बहन के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें