संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Sat, 21 Mar 2026 05:23 PM IST

गैस संकट के बीच एजेंसियों ने नया फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में उन उपभोक्ताओं के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है, जिन्होंने पिछले नाै महीने से गैस बुक नहीं की है। इन कनेक्शन की सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इन्हें फिर से सुचारु कराने का भी एजेंसियों की ओर से तरीका बताया गया है। 


KYC mandatory for consumers who have not purchased cylinder for nine months

एलपीजी गैस की बुकिंग
– फोटो : ANI



विस्तार

खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एलपीजी की दिक्कत हो रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने बीते 9 महीने में कोई सिलेंडर नहीं भरवाया है। उनको नए सिरे से केवाईसी करना पड़ेगा। इसके बाद ही बुकिंग हो सकेगी ।

Trending Videos

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि बीते कई दिनों से खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। ऐसे में वह लोग भी सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, जिन्होंने बीते 9 महीने में एक बार भी सिलेंडर नहीं लिया है। ऐसे कनेक्शन की सेवाएं अभी बंद कर दी हैं। इनको नए सिरे से केवाईसी करना होगा। इसके बाद ही इनको बुकिंग होगी।

ये भी पढ़ें-UP Weather: ईद पर मौसम ने लिया यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, इन जिलों में दिसंबर जैसा हाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें