A woman of kaushambi raped in a hotel in Lucknow.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार


लखनऊ के डालीबाग स्थित डीजीपी आवास के पास शनिवार शाम कौशांबी की महिला बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। हजरतगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक के मुताबिक सिविल अस्पताल में महिला ने बताया कि वह मुकदमे की पैरवी के लिए दो दिन पहले कौशांबी से लखनऊ आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अनजान महिला व दो युवकों से हुई। उन्होंने केस की पैरवी में मदद की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को दोनों में से एक युवक बहाने से उसे होटल ले गया और नशीला दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह वह होटल से निकली तो आरोपी युवक व उसके साथी ने बताया कि उन्होंने उसकी पैरवी कर दी है और वह घर जा सकती है। इसके बाद महिला दिनभर भटकती रही और शाम को डीजीपी आवास के आगे जियामऊ जाने वाले रास्ते पर फुटपाथ पर बेसुध होकर फुटपाथ पर गिर पड़ी।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: बीजेपी में अब पार्षद संभालेंगे शहरी इलाकों की बागडोर, चुनाव कैसे लड़ना है इसकी दी गई ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें – पांच लाख के बजाय 50 हजार में हो गई कैंसर की जटिल सर्जरी, 10 घंटे का लगा समय

लोगों ने उसे देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने डॉक्टरों से कहाकि वह कई दिनों से भूखी है और उसके पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद हजरतगंज पुलिस को सूचना देकर महिला को झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस

डीसीपी का कहना है कि हजरतगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला से बातचीत कर इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अभी इसका भी पता नहीं चल सका है कि महिला के साथ किस होटल में दुष्कर्म किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें