राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में करीब 500 पदों पर भर्ती होगी। चयन होने पर युवाओं को 25 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में बेलस्टर, क्यूस क्रॉप, रोड पायलट टेक्नोलॉजी, एक्सलेंस एचआर, पंकज इंटर प्राइजेज, एसियन सर्विस, हंस वाहिनी, असिस्टेंट हेल्थ और सिंगुर ट्रेवेल जैसी स्थानीय कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में युवाओं को एटीएम ऑफिसर, केयर एक्जीक्यूटिव, फाइनेंसियल एडवाइजर, सिक्योरिटी, हेल्पर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी।

उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में कक्षा 10वीं से स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को नौकरी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पद के आधार पर युवाओं को 15 हजार से 25 हजार रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। 

बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही जरूरी दस्तावेज के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। संगम पोर्टल पर रोजगार से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें