पीजीआई इलाके के वृंदावन क्षेत्र में पढ़ाई करने इंस्टीट्यूट जा रही डी-फार्मा की छात्रा से बुधवार सुबह स्कूटी सवार ने छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर छात्रा को हिम्मत मिली। इसके बाद उसने शोहदे को कई थप्पड़ जड़ दिए।

पुलिस के मुताबिक पीजीआई इलाके में रहने वाली छात्रा इंस्टीट्यूट जा रही थी। शहीद पथ से उतरकर इंस्टीट्यूट जाने वाले रास्ते में स्कूटी सवार सीतापुर के सिविल लाइंस निवासी आदित्य कुमार ने अकेला देख उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

ये भी पढ़ें – अयोध्या: SIT जांच के बीच राम मंदिर में फिर सक्रिय हुए चंपत राय और अनिल मिश्रा, साधु-संतों से मुलाकात पर उठे सवाल



ये भी पढ़ें – यूपी: भाजपा अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला, कहा- पार्टी में जीतने वाले चेहरे ही नहीं; मिल नहीं पाएंगे 400 उम्मीदवार

छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों ने युवक को पकड़ लिया। इस बीच छात्रा ने आदित्य की स्कूटी की चाबी निकाल ली और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे छात्रा का हौसला बढ़ा और उसने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी आदित्य कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है और उसकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह मोहनलालगंज स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है।

पहले किया नजरअंदाज फिर जताया विरोध

पैदल इंस्टीट्यूट की तरफ जा रही छात्रा से स्कूटी सवार आदित्य कुमार ने अश्लील हरकत की तो पीड़िता ने पहले इसे नजरअंदाज कर दिया। वह कुछ आगे बढ़ी तो आरोपी ने पीछा किया और फिर छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इससे छात्रा का सब्र का बांध टूट गया। उसने विरोध किया तो आदित्य कुमार छात्रा को घूरने लगा। छात्रा ने झटके से हाथ छुड़ाया और शोर मचाने लगी। उसके ऐसा करते ही आदित्य कुमार स्कूटी लेकर भागने लगा। छात्रा ने भी हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। लोगों ने जब यह मंजर देखा तो स्कूटी सवार शोहदे को दौड़ाकर पकड़ लिया। करीब 200 मीटर दौड़ लगाकर छात्रा भी पीछे से पहुंच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें