स्कूली छात्रों व समिट बिल्डिंग व डीएलएफ माईपैड के क्लब व बार में आने वाले युवाओं को कोकीन, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थ (ड्रग्स) बेचने वाले पांच तस्करों को यूपी एसटीएफ ने चारबाग के पास से गिरफ्तार किया है। 

आरोपी दिल्ली से मादक पदार्थ लेकर आते थे और उसको शहर के अलग-अलग स्कूल, कॉलेज के पास और क्लब में आने वाले युवकों को बेचते थे। एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह से के अनुसार, एक विशेष टीम मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाई गई थी। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बृहस्पतिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से पांच तस्करों के आने की सूचना मिली। 

मौके से साउथ दिल्ली के महरौली निवासी राजकुमार उर्फ चिका, राजकुमार, हुसैनगंज निवासी सैय्यद दावर अलवी, गोरखपुर रामगढ़ ताल निवासी यश श्रीवास्तव और नाका निवासी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया।  आरोपियों के पास से 17 ग्राम कोकीन, दो किलो गांजा, 1.5 किलो अफीम व 200 ग्राम आर्गेनिक गांजा, आठ हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *