
हादसे में रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी व आसपास के लोग।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ढकवा गांव के पास किसान पथ पर शनिवार तड़के अचानक गलत दिशा से सामने आये डंपर से डीसीएम टकरा गई। डीसीएम चालक गाड़ी में फंस गया जबकि डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
ग्रामीणों ने हादसे को सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक़ रामपुर निवासी हरपाल (42) डीसीएम चालक है। शनिवार सुबह करीब चार बजे ढकवा के पास फैजाबाद रोड की तरफ से आ रहा बालू लदा डंपर अचानक टर्न होकर डीसीएम के सामने आ गया जिससे दोनों में भिड़ंत हो गई।
हादसे में हरपाल स्टेयरिंग के बीच फँस गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद हरपाल को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
