
Manoj Bajpayee
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं का लखनऊ आना और जाना लगातार लगा ही रहता है। सोमवार को अभिनेता मनोज वाजपेयी शहर में थे। वे आए तो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए थे। उन्होंने खुली जीप में बैठ कर लखनऊ का भ्रमण किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ आकर उन्हें जो खुशी मिलती है, वो कहीं और नहीं मिलती। यहां की जिंदादिली और मेहमानवाजी लाजवाब है। मालूम हो कि मनोज की फिल्म साइलेंस-2 16 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
