
प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ae3adb46d311c67170a26eb”,”slug”:”aarav-and-aniruddh-win-the-doubles-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1988838-2026-10-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आरव और अनुरुद्ध को युगल का खिताब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।
लखनऊ। आरव भास्कर और अनुरुद्ध कुमार ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के एकल वर्ग का फाइनल वंशराज जलोटा और अनुरुद्ध कुमार के बीच खेला जाएगा।
ला-मार्टीनियर कॉलेज के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता के युगल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय आरव भास्कर और अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी ने विराट सिंह और ध्रुव सिंह की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(7), 7-5 से हराकर खिताब जीत लिया। मैच में पहले सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जबकि दूसरे सेट में भी दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि आरव और अनुरुद्ध ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में एकल के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने पांचवीं वरीय यूपी के आरव भास्कर को 6-2, 6-7(3), 6-3 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरी वरीय फैज किदवई को 6-7(5), 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।