Cash and jewellery stolen from businessman's locked house

कारोबारी के बंद घर से नकदी व जेवर चोरी

मोहनलालगंज। कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर पेप्सी एजेंसी संचालक उमाकांत पाठक के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। अलमारी तोड़कर 80 हजार नकद और पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर एजेंसी चले गए थे। बेटी सौम्या कॉलेज गई थी। शाम करीब चार बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खोला लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारी पीछे की बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसा और दरवाजा खोला। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट यूनिट को बुलाया। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फुटेज खंगाली जा रही हैं।

कारोबारी के बंद घर से नकदी व जेवर चोरी

कारोबारी के बंद घर से नकदी व जेवर चोरी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *