संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 08 Dec 2023 12:33 AM IST

सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में बहादुरपुर गांव निवासी रितिक सिंह (22) बृहस्पतिवार शाम खेत जा रहा था। गांव के बाहर से गुजरी बिजली की लाइन ढीले होने के कारण तार काफी नीचे तक लटक रहे थे। रितिक का हाथ ढीले तारों के संपर्क में आ गया।

करंट की चपेट में आने से रितिक अचेत होकर वह गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रितिक की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार ढीले होने की शिकायत सरेनी उपकेंद्र पर करने के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया गया। इसके चलते हादसा हुआ। उधर, अवर अभियंता कृपाशंकर का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। हादसे की जांच कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें