लखनऊ। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर आगामी 26 अक्तूबर को समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में समारोह के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों, ज्ञान और आदर्शों के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समारोह की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह एवं प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *