lucknow News

सम्मेलन के दौरान जानकारी देते डॉक्टर

लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल ऑन्कोलॉजी सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई।


सम्मेलन के मुख्य आयोजक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। इसीलिये कैंसर की दवाएं सस्ती करने के लिए बराबर प्रयास किये जा रहे हैं।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ शामिल हुए। इनमें उत्तर प्रदेश के बाहर से आए लगभग 200 प्रतिष्ठित ऑन्कोलॉजिस्ट और राज्य के 50 से अधिक ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल हैं। मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित कैंसर उपचार से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रतिनिधि इस आयोजन के माध्यम से अपने अनुभव और नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियाँ साझा कीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *