Centenary celebrations conclude; a sarod recital by Padma Shri Pandit Tejendra Narayan captivates the audience, with accompaniment by Pandit Ramdas.

शताब्दी समारोह को विदाई, पद्मश्री पंडित तेजेंद्र नारायण के सरोद वादन ने बांधा समां, पंडित रामदा

लखनऊ। पांच दिनों तक सेवा, आध्यात्मिकता और मानव कल्याण के संदेश से गुंजायमान रहा रामकृष्ण मिशन का शताब्दी समारोह शनिवार को सुरों की सौगात के साथ संपन्न हो गया। समापन संध्या में सरोद की मधुर तान और तबले की थाप ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता संगीत की लय में बंधे नजर आए। पद्मश्री पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार के सरोद वादन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ पुणे के प्रख्यात तबला वादक पंडित रामदास पलसुले ने शानदार संगत की। समापन दिवस पर रामकृष्ण मठ, लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद महाराज ने ‘स्वामी सुबोधानंद जी का जीवन एवं शिक्षाएं’ विषय पर प्रवचन दिया। पांच दिवसीय समारोह में सेवा, आध्यात्मिकता और मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में संन्यासी, श्रद्धालु और अतिथि शामिल हुए। शनिवार सुबह रामकृष्ण मठ एवं मिशन, बेलूर मठ के स्वामी गौतमानंद महाराज भी लखनऊ से रवाना हुए।




Source link