तेलीबाग। सैनिक नगर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती और नखत सम्मान समारोह के तहत कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। काव्य मंच के संस्थापक कवि संजय मिश्रा ‘रजोल’ ने तब कलम क्रांति का स्वर फूंको, जब अक्षर-अक्षर आग बने पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में डॉ. पंडित ‘बेअदब’ लखनवी, डॉ. अल्का अस्थाना, डॉ. मनमोहन बाराकोटि, डॉ. आचार्य प्रेम शंकर शास्त्री ‘बेताब’, इंजीनियर सुनील बाजपेयी, शरद सिंह ‘शरद’, श्रीकृष्ण द्विवेदी ‘द्विजेश’, कुमार ‘तरल’, अनिल किशोर शुक्ल ‘निडर’ और शरद मिश्र ‘सिंधु’ ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर वीपी शुक्ल, डॉ. देवेश प्रसाद शुक्ल, हरिप्रकाश हरि, संजीव अवस्थी, रजत अवस्थी, विजय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते कवि संजय मिश्रा रजोल।

कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते कवि संजय मिश्रा रजोल।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें