लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में शुक्रवार को राजधानी में मतदान की रफ्तार अलग-अलग रही। शिक्षक खंड में पूरे दिन स्नातक की तुलना में अधिक मतदान हुआ। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक लखनऊ में स्नातक खंड में 35.82 और शिक्षक खंड में 44.89 फीसदी वोट पड़े।
राजधानी के सभी 259 बूथों पर सुबह निर्धारित आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच स्नातक खंड का मतदान 17.48 फीसदी और शिक्षक खंड का 18.90 फीसदी पहुंच गया। दोपहर 12 से दो बजे के बीच स्नातक खंड में मतदान 10.32 प्रतिशत अंक बढ़कर 27.80 फीसदी हो गया। यह इस खंड में दोपहर दो बजे तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी रही। शिक्षक खंड में इसी अवधि में मतदान 10.12 प्रतिशत बढ़कर 29.02 फीसदी पहुंचा।
वहीं, शाम चार बजे स्नातक खंड में मतदान 35.82 फीसदी पर पहुंच गया। इसके उलट शिक्षक खंड में दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। यहां शाम चार बजे के बाद 44.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।
