संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। वह तीन वर्ष पहले नौकरी करने गया था। परिजनों ने मुख्यमंत्री से शव मंगवाने की गुहार लगाई है। गांव निवासी रतन कुमार (24) तीन साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां एक कंपनी में काम करता है। उसे सितंबर में वापस घर आना था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत होने की बात बताई जा रही है। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा है। युवक चार भाइयों रिंकू, रोहित, गणेश में तीसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन सुषमा की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन सुषमा की तीन दिसंबर को बारात आनी है। मां राधेरानी दहाड़े मार कर रोती रही। कहा उसे देखे तीन वर्ष हो गए। सिर्फ फोन पर बात होती थी। गुरुवार को अंतिम बार उससे बात हुई थी। ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत हुई है। सूचना के बाद विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय रविवार शाम उसके घर पहुंचे और परिजनों का हाल जाना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *