Lucknow News: BSP's Meerut Mandal Coordinator Govind Bhati joined BJP

– फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष कई प्रमुख नेताओ ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कॉडिनेटर गोविन्द भाटी (मेरठ), अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 51 बड़ौत विधानसभा,  अंकित शर्मा (मेरठ), राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष  कुसुम चाहर (आगरा), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह बारी (अम्बेडकर नगर), जिला पंचायत सदस्य  चन्द्रभान सिंह (अयोध्या), मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज भटनागर (लखनऊ), लखनऊ बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष  अनुज यादव (लखनऊ), मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  धीरज कुमार सिंह (लखनऊ) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री  संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित  सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *